मनासा। व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी गुलाम अब्बास बोहरा को मुंबई में आयोजित एक समारोह में बोहरा समाज के अंतराष्ट्रीय धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने शेख की पदवी से सम्मानित किया है। यह मनासा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर व्यापारी संघ, मनासा द्वारा गुलाम बोहरा का उनके संस्थान पर पहुंच कर उनका शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।