नीमच। अखिल भारतीय परशुराम सेना,जिला नीमच की अगुवाई में ब्राह्मण समाज का प्रादेशिक अधिवेशन 14 अप्रैल 24 को टाउन हॉल दशहरा मैदान नीमच में होगा । नीमच मे रविवार, 14 अप्रैल24 को प्रातः 10 बजे से आयोजित अधिवेशन में प्रदेशभर के सभी ब्राह्मण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष परशुराम सेना के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में अक्षय तृतीया पर राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को सामुहिक रूप से ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों की एकजुट होकर श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर विचार विमर्श भी होगा।साथ इस परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर समितियों का गठन कर दिया गया है। अधिवेशन में ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को पारंपरिक रूप से भव्य वाहन रैली और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर समाज की सभी संगठनों द्वारा एक साथ मिलकर विचार किया जाएगा।सर्व ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों में सामंजस बैठाने को लेकर मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं परशुराम सेना पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त महाधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय परशुराम सेना के जिला पदाधिकारी एवं परशुराम विप्र युवा सेना के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में भव्य अंतिम रूप देने की तैयारियां जोर-शोर से जारी है । नीमच गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, परशुराम विप्र युवा सेना जिलाध्यक्ष पंडित देवेंद्र पानेरी, विप्र युवा सेना जिला उपाध्यक्ष पंडित संजय पांडे, युवा सेना जिला प्रभारी पंडित रविंद्र पालीवाल, परशुराम सेना कोषाध्यक्ष अमरीश पुरोहित, युवा सेना महामंत्री राजू भाई गौड, भादवामाता धर्मशाला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, महेश पुरोहित दीनदयाल शर्मा भादवामाता बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग हेतु सहमति दी है।
आयोजन समिति के प्रमुख और अभा परशुराम विप्र युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जयप्रकाश पुरोहित, जिला अभा परशुराम सेना कार्यकारी अध्यक्ष पंडित पुरूषोत्तम शर्मा,महासचिव पंडित डॉ. जीवन कौशिक, उपाध्यक्ष पंडित डॉ.बालकृष्ण मिश्रा, जिला महामंत्रीपंडित विक्रम शर्मा,जिला संगठन मंत्री दशरथ नागदा, जिला प्रचारक पं.अर्जुन पंडित आदि ने बताया की अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।जिला एव प्रदेश के आमंत्रित पदाधिकारियों से अखिल भारतीय जिला परशुराम सेना ने कार्यक्रम में सहयोग कर उपस्थिति देकर सफल बनाने की अपील की है।