बड़वानी। अपने भाई की बार्शी पर आशा ग्राम ट्रस्ट पहुंचकर समाजसेवी विष्णु बनडे ने किया जरूरतमंदो को भोजन वितरण कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीें, बल्कि बीमारी है। इसका इलाज संभव है। इसके रोगियों से घृणा नहीं करनी चाहिए। यह बात बड़वानी के पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी विष्णु बनडे ने कही वह गुरुवार को बड़वानी के आशाग्राम पहुचे अपने भाई की बरसी पर भोजन बनाकर कुष्ठ रोगियों एवं जरूरत मंद को भोजन वितरण किया उन्होंने कहा नर सेवा नारायण सेवा है। इस लिए कभी भी दुसरो की सेवा का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने जनता से यह अपील भी की जन्मदिन पार्टी, या कोई भी शुभ कार्यक्रम के दौरान जो भी भोजन बचे उसे फेके नहीं उस खाने से कीसी जरूरत मंद का पेट भर सकता है उन्होंने कहा हमें प्रभु का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने हमें इस काबिल बनाया।