BREAKING NEWS
NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 12:06 pm
BIG NEWS : जिले का ग्राम बैसला और सत्यनारायण का बाड़ा, जब रात में तेंदुए ने किया शिकार तो फैली दहशत, वन विभाग को बड़ी घटना का इंतजार, ग्रामीणों ने दी ये चेतावनी, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया व शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। तहसील मुख्यालय के ग्राम बैंसला व आसपास के गांव में पिछले एक माह से  तेंदुआ लगातार पशुओं का शिकार कर रहा है। यह तेंदुआ लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं का शिकार कर चुका है और अब तो यह गांव में घुसकर बाड़े में बंधे पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। बीती रात को 11 बजे प्रभु लाल सत्यनारायण के बाड़े में बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर शिकार बनाया ग्रामीणों द्वारा उसे वहां से भगाया गया। साथ ही यह तेंदुआ एक व्यक्ति को भी घायल कर चुका है इसकी सूचना वन विभाग के समस्त अधिकारियों और पुलिस विभाग को भी पूर्व में की जा चुकी है, परंतु अभी तक इस हमलावार तेंदुए का कोई हल नहीं निकाला गया। शायद वन विभाग आगे किसी जनहानि के होने की प्रतीक्षा कार रहे है। बीती रात तेंदुए के हमले को लेकर आज 14 अप्रैल 2024 को सभी ग्रामीण जन एकत्रित होकर वन चौकी बैंसला मे ज्ञापन देकर अगले दो दिवस में इस तेंदुए का कुछ हल नहीं निकला गया या पकड़ा नहीं गया तो ग्रामीणजन फॉरेस्ट चौकी का घेराव करेंगे एवं जब तक हल नहीं होगा वहीं पर धरना देंगे। 
वहीं ज्ञापन द्वारा कहा गया है कि आपके निर्देशानुसार हम लोगों ने खेतों में जाना भी बंद कर दिया है, परंतु अब इस तेंदुए ने गांव के अंदर आकर शिकार करना शुरू कर दिया अतः हम सब ग्रामीण जनों को इस तेंदुए के आतंक से निजात दिलाई जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE