BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश ने.. <<     KHABAR : राणापुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : व्यय लेखा एवं शेडो रजिस्टर का प्रथम.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वछता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य.. <<     BIG NEWS : रामपुरा का आवारा सात मोहल्ला और जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से, स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के सेगांव में दशोरा नागर मंडल इकाई.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान.. <<     KHABAR : पोलिंग सेंटर पर गड़बड़ दिखे तो एक्शन लें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 5:10 pm
KHABAR : 18 वें विशाल नौ दिवसीय मेले में पांचवे दिन हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियत्री एकता जैन ने कहा- निडर बनी हूं मैं कभी न डरुंगी, शत्रुओं के रक्त से रंगोली भरुंगी, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आवरी माता मेले में मेला समिति द्वारा आयोजित 18 वें विशाल नौ दिवसीय मेले में पांचवे दिन शनिवार को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के ख्यातनाम कवियों ने सांस्कृतिक मंच से कविता पाठ किया। लेकिन मंच पर जोरदार पकड़ होने के कारण कवि सम्मेलन शानदार आधी रात तक चला। कवि सम्मेलन प्रेमी भी बड़ी संख्या में काव्य पाठ बड़े ही शालिनता के साथ काव्य पाठ की सरिता में गोते लगाते रहे। 
कवियों ने काव्य मंच से कविता कम व चुटकुले व कहानियां सुनाएं। केवल एकमात्र कवि राणा राजस्थानी ने 12बजे बाद मंच संभालते  हुए कविता को जीवंतता के साथ प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन की सार्थकता को सिद्ध करने को सिद्ध करने का काम करते हुए अपने जोशीले अंदाज में..., गांव के परिवेश एवं संस्कृति की याद दिलाते हुए काव्य पाठ किया। इसी के साथ अपने ही तेवर में देश भक्ति का माहौल बनाते हुए  रामू रंगीला हास्य गीत आसींद.ने.श्रोताओं को काव्य पाठ के रंग रंग दिया। बेगूं से आए कवि अजय हिंदुस्तानी मंच संचालक  ने तो काव्य मंच को अपने जोशीले तेवर में कवि सम्मेलन को सफलता की सीढ़ी पर पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी। कवि परिचय के साथ ही संचालक ने  देशभक्ति गीत की प्रस्तुति कर पूरे पंडाल में देशभक्ति का माहौल बना डाला।
धार से आए हास्य रस कवि धीरज शर्मा ने देर 12 बजे बाद कविता पाठ करने के लिए मंच पर आए तो उन्होंने अपने काव्य पाठ में सरकार पर तंज कसने में भी गुरेज नहीं किया। और खुब हंसी की फूल झडियां छोड़ी श्रोताओं से खचाखच भरे पंडाल में कविता के शब्दों से  मां बाप की सहमति के खिलाफ प्रेस प्रसंग को लपेटे में लेते हुऐ बेटी पर रचनाएं पढ़ते हुए दर्शकों के दिलों में प्रेम जगाते हुए माता-पिता के प्रति जज्बा दिखाया। धार से आए धीरज शर्मा ने लोगों को हास्य कविता के माध्यम से खूब हंसा कर माहौल बनाने की बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए चुटकुला व हास्य कविता से जीवन की हकीकत घटनाओं से रूबरू कराते  जागीरदार और मजदूर की तुलना करते हुए श्रोता और कवियों के बीच व्यंग्यकार करते हुए खूब तालियां बटोरी। तो वही   कविता का प्रथम कलश उज्जैन से आए लाफ्टर कमलेश शर्मा केकड़ी ने सामाजिक परिवेश पर प्रभावी काव्य पर पाठ कर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज करवाते हुए अपने नए काव्य पाठ के माध्यम से श्रोताओं के दिलों में छाप छोड़ने का प्रयास करते हुए  कमलेश बापडो कई करें........,  गौमाता को लोग छोड़ रहे जिस पर कविता की भाषा में काव्य पाठ करते हुए कटाक्ष लहजे में लपेट ते हुए कहा कि....घर से गाय निकाल रहे और गंडकडा पारिर्या.......। अलीगढ़ से आई श्रंगार रस गीत ग़ज़ल कार कवियत्री एकता जैन ने वीर रस कविता के माध्यम से कवि सम्मेलन को उत्कृष्टता की ओर ले जाने में जी जान लगाते हुए. निडर बनी हूं मैं कभी न करुंगी, शत्रुओं के रक्त से रंगोली भरुंगी.., मरना पड़ा तो राष्ट्र पर मरुंगी, एकता हूं एकता की बात करुंगी। श्रंगार रस एकता जैन अलीगढ़ ने शनिवार को रात्रि साढ़े 11 बजे कवि सम्मेलन को सफलता की सीढ़ी पर पहुंचाते हुए अपने ही चिर-परिचित अंदाज में क्यूं जलाते बेटियों को दहेज के  लालची, लालची बने हैं कहीं जिस्म के दलालची नन्ही नन्ही कलियों को कोख में उछलते जो , खींच के कपाण उस वक्ष पर तानदे मैया शारदेय।
एकता जैन ने राजनीतिक नेताओं पर कटाक्ष करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा देश की ज्वलंत प्रश्न ज्यों के त्यों खड़े हुए भ्रष्ट राजनेता एक दूजे से लड़ें हुए, भरी जनता का दर्द कवियों के पास है कविता ही प्रेम शांति की नई तलाश है। श्रोताओं के रूप में जो देवता विराजे यहां दे मुझे आशीष जरा काव्य रूपी मां शारदे...। गांव की ही एक नन्ही सी बालिका कवियत्री शाश्वता झातरिया ने भी अपनी तूतली भाषा में ही काव्य पाठ कर पंडाल में सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम रंगमंच पर आवरी माता जी की तस्वीर पर पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, नरेश पाटीदार, विश्वास शर्मा, नागेश्वर जावरिया, भगत मांगरिया, अंतिम गेहलोत, श्याम सिंह चंद्रावत, पूजारी कारुलाल मीणा, महेश चौरड़िया,पारस जैन  द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कवि सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मेला समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं कवियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मेला समिति के वरिष्ठ विश्वास शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रंगमंच पर कल सोमवार को भव्य भजन संध्या-
आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मन्दिर पर आयोजित नौ दिवसीय विशाल मेले में रंगमंच पर कल दिवस 15 अप्रैल 2024 सोमवार को  समाजसेवी किसान मोर्चा मंत्री भोपाल सिंह तोमर केरी, दौलत राम पाटीदार कराडिया महाराज  और रघुवीर जावरिया चीताखेड़ा के सहयोग से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की मुकेश  रावल एंड पार्टी ग्रुप चित्तौड़ के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे। मेला समिति अध्यक्ष दशरथ माली ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE