BREAKING NEWS
NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 5:20 pm
KHABAR : अम्बेडकर जंयती पर योग एवं लाफ्टर शिविर संपन्न, लाफ्टर गुरु रमेश मौर्य ने खूब हंसाया तो गुणंवत गोयल ने सिखाई योग की विधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जंयती के उपलक्ष्य में यादव महासभा सोशल ग्रुप एवं अम्बेडकर सेवा केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न हो गया। पांच दिनी शिविर में प्रसिद्ध योग प्रेमी गुणवंत गोयल ने  योग सीखाया वहीं इंदौर के प्रसिद्ध लाफ्टर गुरु रमेश मौर्य ने हास्य की विधा से सभी हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। नकुल जैन ने आध्यत्मक की विधा से रूबरू कराया तो हेल्थ गुरु कैलाशचंद्र कर्णिक ने स्वस्थ जीवन टिप्स दिए और बीएमई मशीन से सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अम्बेडकर जंयती पर योग शिविर के समापन के अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा बतौर अतिथि के रूप में पधारे। विधायक परिहार ने कहा बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब ने देश में समानता की ज्योत जलाकर रूढिवादी परंपराओं को खत्म किया हैं। उन्हें देश प्रणाम करता है। वरिष्ठ नेता संतोष चौपड़ा ने कहा बाबा साहब विश्व का अमूल्य संविधान हमे दिया हैं। वे उस दौर में आगे बढ़े जब असमिति साधन और अभाव का दौर था, बाबा साहब के जंयती पर हम उन्हें नमन करते हैं। इस अवसर पर सामाजिक संस्था कृति के अध्यक्ष बाबूलाल गौर, वरिष्ठ पत्रकार विवेक खंडेलवाल और यादव महासभा अध्यक्ष मनीष गोयल, अजाक्स के जिलाध्यक्ष यशंवत गोयल भी उपस्थित थे। पांच दिवसीय योग शिविर में पूर्व डीएसपी रवि सिंह अंब, पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी लक्ष्मीनारायण शिव, पूर्व ओपियम अधिकारी घनश्याम प्लास, पूर्व बीएसएनएल अधिकारी दरबारीलाल राजोरा, पूर्व कृषि अधिकारी अयोध्या प्रसाद सिन्हा, पूर्व बैंक अधिकारी मंगल मौर्य, रवि जेरिया, किशोर व्यास, गोविंद प्लास, विजय कुंगर, पंकज तोमर, करण डूंगरवाल, अमर सिंह जयंत राकेश मौर्य बंटी, सूरज व्यास, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पांच दिन के कार्यक्रम का संचालन अम्बेडकर सेवा केंद्र के संयोजक राकेश सोन ने किया और आभार यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष घनश्याम अंब ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE