BREAKING NEWS
NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 5:25 pm
KHABAR : स्वच्छ छवि और नैतिक राजनीतिक पीढी के प्रतीक थे अकबर अली आरिफ, नवीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए शेख मंसूर अली हाशमी ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। दाऊदी बोहरा समाज के बुरहानी अस्पताल के प्रशासक शेख मंसूर अली हाशमी ने रतलाम के स्वर्गीय विधायक मुल्ला अकबर अली आरिफ को नवीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि वे उस पीढ़ी की राजनीति के प्रतीक थे, जब राजनीति में स्वच्छ छवि वाले नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत सामाजिक व्यक्ति ही नेता होते थे।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम परिषद के उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कछवाया ने अकबर भाई के व्यक्तित्व को सराहनीय और अनुकरणीय बताया। वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने अकबर भाई से और उनके परिवार से संबंधो की चर्चा करते हुए रतलाम के विकास में उनके योगदान की सराहना की। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संभागीय संयोजक हाजी इलियास कुरैशी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सद्भावना और मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस के प्रवक्ता जोनी आरिफ, उपाध्यक्ष समद ख़ान, शेख ज़ोहर भाई सैफी, शेख मकबूल भाई पाथरीया, शेख हुसैन भाई जमाली, पूर्व पार्षद इक्का बेलूत, मनोज खोईवाल, शाकीर बैग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष रफीक एहमद कुरैशी, युसुफ शाह और आदिवासी कांग्रेस नेता पीरुलाल डोडियार आदि उपस्थित थे। उपस्थितजनों का स्वागत रतलाम रतन सम्मान समिति के अध्यक्ष पंडित मुस्तफा आरिफ ने और आभार सचिव तुषार कोठारी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE