BREAKING NEWS
REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 1:49 pm
KHABAR : एनएसएसजी ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये नीम व पीपल के पौधे, ग्रुप एडमिन विवेक खंडेलवाल ने कहा- पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा करना भी जिम्मेदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। धरती, नदियां, तालाब, पेड़, मिट्टी आदि को संरक्षित व सुरक्षित रखना है साथ ही आगामी मानसून में शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर नीमच की धरती को हराभरा करना है। उक्त बात नगर समस्या सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रुप द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे कही।
सोनू खण्डेलवाल ने कहा कि प्रकृति में सबसे अहम् हिस्सा वृक्ष का रहता है इसलिए लोग अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करते हुए उन्हें बड़ा करें। खण्डेलवाल ने कहा कि कोरोनकाल में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोंगो को जिन्दगी व मौत से झूझते देखा है। पेड़ हमारे जीवन दाता है। हमें पेड़ों से प्राणवायु प्राप्त होती है, भीष्ण गर्मी से बढ़ते तापमान में गिरावट हो इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए एवं उनका संरक्षण करना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य डॉ दीपक सिंहल ने कहा कि पर्यावरण के लिए ग्रुप सदस्य जो पुरुषार्थ, मेहनत व परिश्रम कर रहे है वो सराहनीय है। हम सब मिलकर आगे आएं और पर्यावरण में अपना सहयोग देंवे।
एनएसएसजी ग्रुप द्वरा ग्रीन बेल्ट व दीनदयाल वाटिका इंदिरा नगर पर नीम व पीपल आदि पौधारोपण कर पेड़ लगाने का संदेश देते हुवे उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली ओर कहा कि मानसून की दस्तक के साथ शहर को हराभरा बनाने के लिए तन मन धन से अग्रसर रहेंगे। दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पौधारोपण करेंगे व ओरों को पेड़ लगाने व पेड़ कटने से बचाने के लिए जागरूक भी करेंगे। शपथ ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल द्वारा दिलाई गई।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्व कांतादेवी गुप्ता व स्व डॉ जगदीश सिंहल की स्मृति में हुवे ग्रीन बेल्ट पर वृक्षारोपण के दौरान उनके परिजन शिक्षक हरिप्रकाश गुप्ता एवं डॉक्टर दीपक सिंहल सहित ग्रुप के सदस्य विवेक खण्डेलवाल, प्रो एनके डबकरा, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत, डॉ पंकज सोलंकी, वीरेन्द्र सोनी, बीडी वैष्णव, घनश्याम सेठिया, नरेन्द्र तिवारी, राजा तथा महिला सदस्य संगीता शर्मा, अर्चना तिवारी, आशा सांभर, शोभा शर्मा, किरण तिवारी, राधिका मिश्रा, उषा गुप्ता आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE