BREAKING NEWS
REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 4:20 pm
NEWS : माहेश्वरी समाज धूमधाम से मनाएगा समाज की उत्पत्ति महेश नवमी का पर्व, 10 जून तक आयोजित होंगे कई कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व 15 जून को धूमधाम से मनाया जायेगा। 5 जून से 15 जून तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। शैलेंद्र झँवर, अनिल ईनानी ने बताया कि सबसे पहले 5 जून से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता उसके बाद 8 जून से 12 जून तक माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जिसके प्रायोजक समदानी ग्रुप होंगे। 8 जून को साड़ी वॉकेथन, 9 जून को पर्यावरण बचाओ साइकिल रेली एवं वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, फल वितरण, सतरंगी मेला, 10 जून को सहस्रधारा अभिषेक, 10 से 12 जून बैडमिंटन- प्रायोजक ईनानी ग्रुप, 11-12 जून को सतरंज, 11 जून को सुंदरकांड पाठ, 12 जून को ग़ो सेवा माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति द्वारा, एवं वन्य जीव सेवा तरुण संघ द्वारा, वरिष्ठ जनों का घर घर सम्मान, 13 जून प्रतिभा सम्मान समारोह, हास्य कवि सम्मेलन, 14 जून को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम है। 

सांस्कृतिक मंत्री मुकेश सोमानी ने बताया कि 15 जून को शोभा यात्रा शाम 4रू15 बजे शहर के माहेश्वरी पंचायत भवन से सदर बाज़ार, सुभाष चौक, अप्सरा चौराहा, राणा सांगा बाज़ार, महेश सर्किल होते हुए गणगौर गार्डन पहुँचेगी, जहां भगवान महेश की महाआरती के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन होगा। अशोक कलन्त्री ने बताया कि सभी समाजजन 15 जून को अपने प्रतिष्ठान पर अवकाश रख महेश नवमी पर्व बड़े धूमधाम से मनायेंगे। इस मौके पर महेश काखानी, शंभु लाल सोमानी, शांति लाल भराडिया, पीयूष मूँदडा, भरत जगेटिया, अरविंद तोषनिवाल, भरत लढ़ा, माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति के ज़िलाध्यक्ष प्रवीण लढ़ा, शिव डाड, नरेंद्र डाड, पवन काबरा उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE