मनासा। रतनगढ़ क्षेत्र के जाट रोड पर एक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां बाइक को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि बाइक सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। जाट रोड घाटी पर बाइक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया। जैसे ही ट्रेलर ने टक्कर मारी तो बाइक सवार जाट निवासी पति-पत्नी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।