नीमच। सामाजिक समरसता मंच मालवा प्रान्त द्वारा रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। पदाधिकार व सदस्य ग्वाल टोली रोड स्थित स्पेंटा पेट्रोल पम्प के समीप महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां महाराणा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र मौर्य ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र, शोर्य, धर्मनिष्ठा व त्याग की भावना को अपनाने की जरूरत है। युवा जब इनके विचारों को अपने जीवन में समावेश करेंगे तो हर व्यक्ति में राष्ट्र की भावना प्रबल होगी और एक मजबूत भारत का निर्माण होगा। इस दौरान धर्मेंद्र मौर्य, अनिल गिलावा, अनिल जैन, रविन्द्र सिंह परिहार, योगेश प्रजापति, प्रबित जैन सहित अन्य मौजूद रहे।