नीमच। बारिश की अवधि में जिले की कई सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। नीमच की एकता कॉलोनी से शिव घाट तक की सड़क की स्थिति बेहद खस्ता हो चुकी है। वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शिवघाट मार्ग की पुलिया के नीचे भी कच्च रास्ता होने से बारिश का पानी जमा हो गया है। यहां से भी प्रतिदिन ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कीचड़ ज्यादा होने से वाहन भी फंस जाते हैं। हादसे की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।