नीमच। जनपद पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक 10 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजे जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर की अध्यक्षता में जनपद सभाकक्ष भवन, (बीआरसी) नीमच पर आयोजित की जा रही है।
इस बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वच्छता भारत मिशन की समीक्षा, स्टाप डायरिया अभियान तथा अंकुर अभियान, हरित भादवामाता पथ के संबंध में चर्चा की जावेगी। जनपद सीईओ नीमच ने सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।