BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 5:56 pm
KHABAR : नपाध्यक्ष ने एनिवर्सरी पर लगाए 101 पौध, शहरवासियों से पौधारोपण और उनकी देखभाल करने की अपील की, गौशाला में गायों की खिलाई घांस, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा एक पेड़ मान के नाम अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी एनिवर्सरी पर 101 पौधे रोपे। गुना नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता द्वारा अपनी 29 वी शादी की वर्ष गांठ (मैरिज एनिवर्सरी) सादे अंदाज में मनाने निर्णय लिया। नपाध्यक्ष सविता गुप्ता व भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने कैंट गौशाला पहुंच कर हरी घास गायों को खिलाए। उसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में फलदार एवं त्रिवेणी वृक्ष जैसे कई पौधों का रोपण किया।


उन्होंने बालाजी सरकार व भोले बाबा के समक्ष चरणों में मत्था टेका और मंगल कामनाएँ की। गुरु देव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिंगवासा तालाब एवं पार्क परिसर में पहुंच कर वैवाहिक वर्षगांठ पर संकल्प अनुसार अपनी माँ के चित्र के साथ एक पेड़ माँ के नाम से लगाते हुये संकल्प अनुसार वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर 101 पौधों का रोपण एक दिन में किया।


नपाध्यक्ष द्वारा विगत दिनों से केंट मुक्ति धाम, पार्काे, ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रेनचिंग ग्राउंड आदि स्थानों पर निरंतर पौधा रोपण कार्य किया जा रहा है, जो कि निरंतर जारी रहेगा। नपाध्यक्ष ने इस अवसर पर नगरवासियों से अपील की सभी नागरिक अपनी माँ के नाम एक एक पौधा अवश्य लगाएं। उनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें। वैवाहिक वर्षगांठ के इस कार्यक्रम के अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी, पार्षद कैलाश धाकड़, पार्षद बबीता राजेश साहू, दिनेश कोरी, महेंद्र कुशवाह, शिवपाल परमार, पूनम धर्म सोनी, जगदीश श्रीवास्तव, विशाल सिंह सिसौदिया, लाला राम लोधा, सहित विभिन्न पार्षद व मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE