BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 6:11 pm
KHABAR : नगर पालिका के खिलाफ आमरण अनशन की चेतावनी, बीजेपी पार्षद ने कहा- गोवंश के साथ-साथ आवारा मवेशियों की भरमार, नपा नहीं दे रही ध्यान, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। वार्ड नंबर-12 के पार्षद व राजस्व सभापति ने सोमवार को नगर पालिका के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। बीजेपी पार्षद कौशल बंटी कसेरा ने नगर में घूम रहे मवेशियों और आवारा श्वानों को लेकर नगर पालिका पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि नपा की उदासीनता के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है।


भाजपा पार्षद और सभापति कौशल कसेरा ने बताया कि इन दिनों सड़कों पर गोवंश के साथ-साथ आवारा मवेशियों की भरमार है। जिनके कारण शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल हो रही है। सड़क पर आए दिन मवेशी एक-दूसरे से झुंड में आकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद भी नगर पालिका इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।


पार्षद बंटी कसेरा ने बताया कि एक बार पहले भी इस तरह का मुद्दा उठा चुका हूं और धरने पर भी बैठ गया हूं। हालांकि, कोई हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहर में आवारा मवेशियों के साथ-साथ आवारा श्वानों की भी भरमार है जो आए दिन किसी न किसी का शिकार कर रहे हैं। इसका अंदाजा अस्पताल में आने वाले डॉग बाइट के केस से लगाया जा सकता है।


यह मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन नतीजा सिफर रहा। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को कुत्ते के काटने के बाद मैं धरने पर बैठा था। तब नगर पालिका ने कुत्ता पकड़ो अभियान तो शुरू किया था। हालांकि, कुछ ही कुत्तों को पकड़ कर शहर से बाहर किया गया और वह भी वापस शहर में ही लौट आए हैं। जिनका आतंक एक बार फिर लोगों में देखने को मिल रहा हैे। जिसे लेकर मैं इस बार आमरण अनशन पर बैठूंगा।


आमजनों का क्या हाल होगा
प्रदेश में भाजपा सत्ताधारी पार्टी है तो केंद्र में भी भाजपा की मोदी सरकार है। इसके अलावा नगर पालिका भी भाजपा शासित है। फिर भी समस्याओं का सामना उनके अपने ही लोगों को करना पड़ रहा है। जिन्हें अपनी बात मनवाने के लिए धरना और अनशन का सहारा लेना पड़ रहा है। जब एक पार्षद और सभापति की नपा में सुनवाई नहीं हो रही है तो आमजनों का क्या हाल होता होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।


इनका कहना है
नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना ने दैनिक भास्कर को फोन पर चर्चा में बताया कि मवेशियों की रोकथाम के लिए इन्हें ग्राम टांडाबोर्डी की गोशाला में भिजवाया जा रहा है। रही आवारा श्वानों की बात तो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सीईओ साहब से चर्चा हुई थी। उन्होंने एक दो स्थान बताए हैं जिनकी विजिट मेरे ओर से की जाएगी। हमारे तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नगरवासियों को राहत दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE