BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 6:53 pm
NEWS : ‘हरित चित्तौड़’ अभियान को लेकर जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, 11 लाख 44 हजार से अधिक लगाए जाएंगे पौधे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हरित चित्तौड़’ वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले भर में 11 लाख 44 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज समिति कक्ष में अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक ली एवं आवंटित लक्ष्यों, वर्षा काल में अब तक लगाए गए पौधों एवं उनकी फेंसिंग आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

‘हरित चित्तौड़’ अभियान की सोशल मीडिया पर आवश्यक जानकारी एवं जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐप बनाया गया है। इस पर कोई भी जाकर अपने मोबाइल अंक अपलोड कर पौधों की ऑनलाइन खरीद सहित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकता हैं। ऐप पर यदि कोई पौधारोपण का फोटो-वीडियो अपलोड करता है, तो उन्हें जिला कलक्टर द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी जारी होगा।
 
अभियान को लेकर बुधवार को प्रातः 10 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में गहन वृक्षारोपण अभियान के लिए जिला स्तर सहित ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, सीडीपीओ, सभी कृषि पर्यवेक्षक, नर्सरियों के प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, सरपंच, ग्राम सेवक आदि  कार्यशाला में भाग लेंगे।  

जिला कलक्टर ने बैठक में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में ऐप का शुभारंभ करने, सोशल मीडिया पर नियमित रूप से कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के फोटो-वीडियो अपलोड करने सहित जिला स्तरीय समारोह पर चर्चा कर निर्देश दिए।
 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ) सुरेंद्र पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित एवं संबंधित अधिकारीकरण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE