BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 6:59 pm
NEWS : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई संपन्न, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार कक्ष में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
जिला कलक्टर ने समस्त बीसीएमओ, प्रभारी-सीएचसी को निर्देशित किया कि चिकित्सा संस्थानो में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना चिकित्सक की प्रथम प्राथमिकता होे। प्रभारी, संस्थानो के भुमी आवंटन, बिजली व पानी कनेक्शन के प्रकरणो का त्वरित गति से निस्तारण करे। उन्होने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अधिक से अधिक क्लेम बुक करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने बताया कि पात्र लाभार्थी को को योजना से लाभान्वित करे। बीसीएमओ एवं प्रभारी अपने क्षैत्र में संस्थानो एवं 104 व 108 एम्बुलेन्स का नियमित निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करे। संस्थानो पर दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर गतिविधियो का क्रियान्वयन करे। आरबीएसके टीमे स्क्रीनिंग, फोलोअप एंव ऑपरेशन किया जाना सुनिश्चित करे। चिकित्सक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाऐ देना सुनिश्चित करें।

सीएमएचओ डॉ ताराचन्द गुप्ता ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व प्रभारीयो से विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के ब्लॉकवार लक्ष्य और उपलब्धि को लेकर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चर्चा की। उन्होने बताया कि विभागीय गतिविधियो के क्रियान्वयन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जावेगी। परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, पीएमएसएमए, टीकाकरण, राज श्री योजना, गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पश्चात् जांच, ई-फाईल, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, एनसीडी, मिसिंग डीलिवरी, आभा आई डी की विस्तृृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

मौसमी बिमारीयो की रोकथाम के प्रति रख्े सावचेती, बरते सतर्कता-
डॉ मुकेश विजयवर्गीय उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) ने खण्ड वार मौसमी बिमारीयो की समीक्षा करते हुए संस्थानो पर आरआरटी कीट, दवाओ, रोग निरोधात्मक रसायन की उपलब्धता तथा टीमो का गठन व एन्टीलार्वा व एन्टी एडल्ट, सोर्स रिडक्शन गतिविघियो को क्रियान्वित करने के निर्देश प्रदान किये। 

टी बी फ्री ग्राम पंचायतो में करे विशेष फोकस-
डॉ राकेश भटनागर डीटीओ ने क्षय रोगियो को गोद लेकर अधिकाधिक निक्षय मित्र बनाये जाने हेतु अवगत कराया, उन्होने ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की। डॉ देवीलाल धाकड, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) द्वारा चिकित्सा अधिकारीयो को उप स्वास्थ्य केंद्र तक परिवार कल्याण-पीपीआयूसीडी, आईयूडी, अतंरा आदि साधनो की उपलब्धता व समय पर मांग किये जाने के निर्देश दिये। डॉ राघव सिंह आरसीएचओ ने नियमित टीकाकरण की समीक्षा कर जिले की उपलब्धी से कम लक्ष्य अर्जित करने वाले खण्डो को लक्ष्य अर्जन के निर्देश दिये। 
विनायक मेहता, डीपीएम ने बैठक मे आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रो, जन आरोग्य समिति की समीक्षा कर पोर्टल पर बैठको का पोर्टल पर ईन्द्राज करने हेतु बताया। 

बैठक में  समस्त बीसीएमओं, प्रभारी-सीएचसी एवं बीपीएम, संजना अग्रवाल, डीएनओ, खुषवन्त कुमार हिण्डोनिया, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी, अविनाश उपाध्याय, डॉ मुनेष कुमार बैरवा डीपीसी, राजेन्द्र कुमार खटीक, एसओ, अनिल शर्मा, देवीलाल भील, सहित अन्य सलाहकार व कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE