चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा चित्तौडगढ़ के मध्य स्थित गंभीरी नदी के सफाई अभियान के दूसरे दिवस सोमवार को प्रातः काल से ही विधायक आक्या के नेतृत्व में संत निरंकारी चेरीटेबल ट्रस्ट के सेवादारों व पदाधिकारियों एवं सुक्ष्म सेवा संस्थान के पदाधिकारियो द्वारा मौके पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु 5 लाख कपडे़ की थेलियां बनाकर वितरण करने का निर्णय लेकर विधायक आक्या के हाथों से कपडे की थैलियां वितरित करके श्रमदान कर गंभीरी नदी की सफाई का कार्य आरंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने आमजन व सामाजिक सेवा संगठनों से गंभीरी नदी के स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।
इस दौरान पूर्व नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आज विधायक आक्या के नेतृत्व में संत निरंकारी चेरीटेबल ट्रस्ट के सेवादारों, पदाधिकारियों द्वारा तट पर प्रार्थना सभा कर व सुक्ष्म सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं मोर्निंग क्लब के पदाधिकारी व टीम आक्या के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व वाल्मिकी समाज के द्वारा श्रमदान कर गंभीरी नदी की सफाई का कार्य किया इस दौरान भोई समाज के गोताखोरों द्वारा गंभीरी नदी से जल कुम्भी निकालने का कार्य व नदी में आसपास फैल रही कंटिली झाडियां व पुलिया को क्षतिग्रस्त करने वाली झांडियों की टहनियों को काटकर सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने उक्त कार्य की सराहना करते हुए अपनी ओर से सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पुर्व सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व महामंत्री अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, बालकिशन भोई, र्माेनिग वॉक क्लब अध्यक्ष गोपाल जाजू, योगेश आश्नानी, रवि विरानी, सैनी समाज प्रदेश महामंत्री राजन माली, रेणु मिश्रा, गणेश भोई, राजेश मोची, प्रदीप बोहरा, जगदीश मण्डोरा, नाहरसिंह सोलंकी, राजकुमार कुमावत, पूर्व नायब तहसीलदार रतनलाल कुमावत, सुनील लढढा, पूर्व सरपंच मथरा लाल जाट, प्रमोद अग्रवाल, नारू खान, पिन्टू मीणा, दीपक वर्मा, कुलदीप शर्मा, राहुल डिरा, पंकज सेन, राजकुमार तोलम्बीया, रवि बैरागी, संजय गर्ग, संजय शिशोदिया, जीवन कोदली, दिलीप बेनीवाल, पिनु मेनारिया, भागीरथ मालवीय तथा सुक्ष्म सेवा संस्थान के पदाधिकारी विजय गुप्ता, प्रवीण जैन, योेगेश कन्नोजिया, लोकेश चौरडिया, भृगु शर्मा व संत निरंकारी सेवा मण्डल के इंजार्च धीरज पारेता, सेवादल इंजार्च जोनी शर्मा, इंदू चंचलानी, सागर सोलंकी, जया पारेता, देविका, राजु चंचलानी, रतन बंधु, किरण मेहता, दूर्गाशंकर, दीपेश प्रजापत, महेन्द्र सिंह, बृजेश तंवर आदि कार्यकर्ता व उद्योगपति व मार्बल व्यवसाय व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो ने अपनी और से पहल करके आवश्यक संसाधन उपलब्ध करावाकर सफाई अभियान मे सहयोग दिया। मंगलवार दिनांक 09.07.2024 को प्रातः 7.00 बजे आजाद परिन्दें ग्रुप के सदस्य, सुक्ष्म सेवा संस्थान के पदाधिकारी, र्माेनिग वॉक क्लब के पदाधिकारीयों द्वारा स्वछता अभियान मे श्रमदान करके स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।