BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 7:17 pm
NEWS : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण करने के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ रूपांतरण, रास्ते के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्र, पत्थरगढ़ी के प्रकरण, दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण के निस्तारण आदि की उपखंड वार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें।  


बैठक में आबादी नियमन, आबादी विस्तार संबंधी निस्तारित और लंबित प्रस्तावो, भूमि आवंटन का विवरण एवं राजकीय कार्यालय, सार्वजनिक उपयोग के प्रयोजनार्थ निस्तारित व लंबित प्रस्तावो के संबंध में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भू. अ. सुरेंद्र पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल सहित जिले के उपखंड अधिकारीगण, तहसीलदारगण सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE