BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : जिले की नीमच सिटी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश आशिक उर्फ पेंटर चढ़ा खाकी के हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच सिटी के अपराध क्रं. 217/24 धारा 376,376(2)(एन), 506 भादवि में फरार 05 हजार रूपयें के ईनामी आरोपी आशिक उर्फ पेन्टर पिता कादर खान निवासी कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 

पुलिस थाना नीमच सिटी पर दिनांक 15.05.24 को फरियादिया पीडिता ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 05.05.2023 को मेरे पति मजदूरी करने चले गए व मेरे दोनो लडके ट्यूशन चले गए मेरे घर पर आशिक उर्फ पेन्टर पिता कादर खान उम्र 40 साल निवासी कोर्ट मौहल्ला नीमच सिटी का घर आया और मुझे कोल्ड़्रिंक्स पिलाई उसके बाद मुझे कुछ पता नहीं चला मुझे शाम को होश आया तब मुझे लगा मेरे साथ गलत काम हुआ है दूसरे दिन आरोपी पीडिता के घर आया व बोला कि मैनें कोल्ड्रिंक्स में नशीली दवाई मिलाकर पिलाई और तेरे साथ गलत काम किया व तेरे अश्लील वीडियो बना लिए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले एक वर्ष से आशिक पेन्टर मेरे साथ जब भी मेरे पति काम से बाहर चले जाते थे उस दौरान कई बार बलात्कार किया है। दिनांक 15.03.24 को आशिक ने पीडिता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया बदनामी के डर से यह बात मेने किसी को नहीं बताई लेकिन आशिक पेन्टर पिछले एक वर्ष से मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। जिससे काफी परेशान होकर आज एक वर्ष बाद हिम्मत करके यह बात मेनें अपने पति फिरोज को बताई रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे। फरियादिया कि रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 217/24 धारा 376,376(2)(एन), 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में फरार आरोपी आशिक उर्फ पेन्टर पिता कादर खान निवासी कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी की तलाश किये जाने के दौरान आरोपी अपने ठिकाने बार-बार बदल रहा था, जिसे टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से एवं मुखबिर तंत्र से आरोपी आशिक उर्फ पेन्टर पिता कादर खान उम्र 40 साल निवासी कोर्ट मौहल्ला को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय कार्य- 
निरीक्षक उमेश यादव, उनि आजाद मो. खान, प्रआर. 655 नीरज प्रधान, प्रआर. 203 ईश्वर सिंह सिसोदिया, आर. 451 लक्की शुक्ला, सायबर सेल प्रभारी प्रआर. प्रदीप शिन्दे, आर. कुलदीप सिंह (सायबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE