भोपाल। मौलाना बरकतुल्लाह की जयंती 7जुलाई( रविवार) को भोपाल के गांधी नगर स्थित बरकतुल्लाह पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन एंड सोशल सर्विस सोसायटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।
संस्था के संस्थापक एवं जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि बरकतुल्लाह भोपाली एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध भारत के बाहर अंतरिम सरकार का गठन करके ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने देश की आजादी के लिए गदर पार्टी का गठन भी किया । लेकिन अफसोस की बात है कि आज उनकी कुर्बानियों को भुलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर प्रदेश में बड़े कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जाए।
मौलाना हारून ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार बरकतुल्लाह भोपाली की जयंती और पुण्य तिथि पर प्रदेश में बड़े कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद करने का काम करे एवं उनकी जीवनी को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल करें। जिससे कि नई नस्ल उनके कारनामों को जान सके।
संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक हाजी मोहम्मद हारून साहब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी द्वारा शिक्षा समाज सेवा महिलाओं को सर्व रोज़गार बनाने एवं अन्य सेवाओं पर रोशनी डाली गई ज़रूरत मंद बच्चों की शिक्षा के साथ साथ हमेशा मानव सेवा कार्य मे लगतार लगी रहती है मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी लगभग 40 वर्ष से शिक्षा एवं समाज सेवा में अहम किरदार निभा रही है ज़रूरत मंद बच्चों की शिक्षा से लेकर बेटियों के रोज़गार सलाई कड़ाई सेंटर सिलाई मशीनों का वितरण कर महिलाओं को खुद मुख्तार बनाना कम्प्यूटर कोर्स आदि ये कार्य सोसायटी दुवारा अनजाम दिए जाते हैं ।