BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 12:18 pm
KHABAR : आधा दर्जन दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, जांच के लिए लैब भेज सैंपल, रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्यवाई, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के निर्देश पर डॉ राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिये गये हैं।


इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा साडा़ कॉलोनी, राघौगढ़ स्थित राजपूत डेयरी एवं बेकरी से पनीर, सौंफ एवं कुकिंग मीडियम, रामनगर रोड़ राघौगढ़ स्थित सियाराम ट्रेडर्स से सरसों तेल, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला एवं कसूरी मैथी, मण्‍डी गेट के पास, कुम्‍भराज स्थित गौतम इन्‍टरप्राइजेज से जीरा, अजवायन, नमक, हल्‍दी पाउडर एवं गरम मसाले के सैम्‍पल्‍स जांच के लिए संग्रहित कर राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। उक्‍त सैम्‍पल्‍स की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


एफएसएसएआई द्वारा ईट राइट चौलेंज फॉर डिस्ट्रिक्‍ट्स फेज 4 के अन्‍तर्गत जिले में विभिन्‍न गतिविधियाँ आयोजित करने निर्देश जारी किये हैं। इसके लिये सभी खाद्य कारोबारकताओं को अपने-अपने खाद्य व्‍यवसाय का खाद्य लाइसेंस/रजिस्‍ट्रेशन कराना आवश्‍यक है। बिना खाद्य लाइसेंस/रजिस्‍ट्रेशन के खाद्य व्‍यवसाय करते पाये जाने पर नियमानुसार दण्‍डात्‍मक कार्यवाही की जायेगी एवं प्रकरण सक्षम न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किये जायेंगे। कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग कार्यवाही सतत रूप से आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE