सिंगरौली। कलेक्टर ने एक नई पहल की शुरुआत सोमवार को किया। जिसमें शिक्षक स्वयं विद्यालय में न पढ़ाकर दूसरे व्यक्ति से यदि पढ़वाते है, तो कार्रवाई की जाएगी। जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विशेष पहल कर रहे है।
कलेक्टर के संज्ञान में जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ ऐसे शिक्षक है जिनकी पदस्थापना विद्यालयों में हुई है लेकिन शैक्षणिक कार्य न कर दूसरे व्यवसाय धंधे में लगे हुए है। अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को पढ़ाने के लिए विद्यालयों में भेज रहे है।
इस पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर शुक्ला ने एक नई पहल की है। ऐसे कृत्य करने वाले शिक्षकों का जो भी व्यक्ति नाम बताएगा और जांच के बाद जानकारी सही पाए जाने पर संबंधित को रुपए 5 हजार से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।