नीमच। शहर की राजस्व कॉलोनी में स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के कार्यालय में आज मंगलवार को आगामी अफीम नीति 2024-25 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। अफीम सलाहकार समिति की इस बैठक में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता सहित कई विधायक व तमाम मुखिया संगठन मौजूद है। बैठक में अफीम किसानों की राय जानकर प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। यह प्रतिवेदन मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय दिल्ली जाएगा। आगामी अफीम नीति को लेकर इस बैठक में जिन भी बिंदुओं पर चर्चा होगी उनका एक प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। बैठक में नीमच, जावरा, मंदसौर के विधायक भी मौजूद है।
