इंदौर। संजीवनी वाटिका, साईंकृपा कॉलोनी में एक पौधा मां का की शृंखला में औषधीय पौधारोपण किया गया। पौधरोपण घर की गृह लक्ष्मी द्वारा किया गया। इसमें करीब 50 पौधे लगाए गए। जिसमें रुद्राक्ष, चंदन, कपूर, स्वर्णचंपा, हरसिंगार, वर्जदंती, खिरनी, शमी, कदम, लौंग, इलाइची, दालचीनी, अनार, शहतूत सहित कई औषधीय पौधे लगाए गए। इस आयोजन में साईं कृपा कॉलोनी के करीब 150 रहवासियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। पौधरोपण करने के बाद सभी ने उनकी देखरेख और पेड़ बनाने का संकल्प लिया।
इसकी शुरुआत वर्ष 2017 से हुई हैं जिसमें कॉलोनी की महिलाओं द्वारा औषधीय पौधों का रोपण करके अभी तक 110 पौधों को वृक्ष में परिवर्तित कर लिया है। पौधे के लालन पालन की जवाबदारी रहवासी दीपेश गुप्ता, प्रदीप वर्मा, अमिताभ बर्बे, पंकज वैद्य, अमिताभ मालवीया, स्वप्निल गर्ग व विवेक नाइक द्वारा की जा रही है।