मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संजय दीक्षित (से.नि.) द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी गांधीसागर में सुरक्षा हेतु डीजीआर रेट पर तीन सशस्त्र कर्मियों/सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है। सशस्त्र (गनमेन)/सुरक्षा कर्मी पद के लिए इच्छुक पूर्व सैनिक मूल एवं तीन फोटो कॉपी के साथ 15 जुलाई 2024 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसोर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जमा करवा सकते है। सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू 18 जुलाई 2024 को होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय फोन न. 07422-2999117 पर सम्पर्क कर सकते है।