बड़वानी। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल द्वारा निर्देशित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए वातावरण निर्माण हेतु निर्देशित एक दिवसीय स्वच्छता गतिविधि अन्तर्गत मंगलवार को प्रातः 8.00 बजे प्लाग रन आयोजित किया गया।
इस प्लाग रन में निकाय के उपाध्यक्ष पार्षदगण, अधिकारीगण और ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री प्रिति गुलवानिया, विवेकानंद कैरियर काउसिंल शहीद भीमा नायक शा. स्ना. महाविद्यालय बड़वानी एवं स्वच्छता मित्र, निकाय अमला, मिडियाकर्मी आदि शामिल हुये।बस स्टैंड के आसपास कचरा संग्रहित करते हुए स्वच्छता शपथ का आयोजन कर प्लाग रन का समापन किया गया।