BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 1:42 pm
BIG REPORT : सभी सीएमओ प्राइवेट भवनों में फायर एनओसी के नियमों पालन करवाएं, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, बोले- डीईओ, डीपीसी प्राइवेट स्कूलों की जांच कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देश देते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों की जांच की जाए। जांच के तहत बच्चो के सिलेबस को चेक करे। किसी दुकान विशेष पर पुस्तकों का क्रय विक्रय तो नहीं हो रहा इसकी जांच करें। इसके साथ ही सभी प्राइवेट स्कूल की बसों का फिटनेस चेक करें। एसओपी का पालन कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं इसकी जांच करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विद्युत सुरक्षा विभाग शासकीय भवन में फायर एनओसी की जांच करें। सभी सीएमओ प्राइवेट भवनों में फायर एनओसी संबंधित नियमों का पालन करवाएं। नियमों का पालन नहीं करवाने पर सीधी कार्यवाही करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्‍यम एवा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी विभाग व्यापक स्तर पर पौधारोपण करें। इसके साथ ही मेरी लाइफ एवं वायुदुत ऐप पर फोटो भी अपलोड करें। डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग दवाई छिड़काव एवं रखरखाव का कार्य प्रारंभ करें। लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता हो इसके लिए बचाव से संबंधित नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग सभी छात्रावास एवं अन्य सभी संस्थान जहां पर बच्चों को भोजन दिया जाता है। ऐसे छात्रावासों का हर माह निरीक्षण करें। खाने की जांच करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गांधीसागर एई को निर्देश दिए की, गांधी सागर में चलने वाली नाव एवं बोट के लिए लाइव जैकेट एवं बेल्ट लगाया जा रही है या नहीं। इसकी जांच करें। अगर कोई नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो संबंधित नाव का लाइसेंस निरस्त करें। जिले में इस तरह की भूमि जो भू अर्जन के पश्चात प्राइवेट से सरकारी की गई है। उन सभी भूमियों को सरकारी रिकॉर्ड खसरा में दर्ज करें। इसकी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE