खरगोन। जिले में एक पौधा मां के नाम अभियान तेज गति से चल रहा है। मंगलवार को पुराने पीआरओ कार्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मराज मीना ने पत्रकारों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत 29 जून से की गई थी। जिसके बाद से शहर सहित ग्रामीण ओर ब्लॉक स्तर पर शासकीय कर्मचारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक अपनी सहभागिता निभाते हुए पौधरोपण कर रहे है, इससे निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित स्थान पर कम से कम एक पौधा जरूर रोपे ओर शासन की वायु दूत एप्प पर उसकी सेल्फी भी डाल सकते है। एसपी ने कहा कि जिले में लोग उत्सव के रूप में पौधे लगा रहे है जो निश्चित रूप से पर्यावरण के प्रति जनजागृति का संदेश है। आज पत्रकारों ने भी अच्छी पहल की है। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी मौजूद रहै।