BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 3:01 pm
NEWS : साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, एडीएम ने पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने सहित आवश्यक दिशा दिए निर्देश, रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू. अ. सुरेंद्र सिंह पुरोहित के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने एक एक कर विभागीय कार्यों, बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों आदि की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र पुरोहित ने हरित चित्तौड़ अभियान के तहत जिला कलक्टर आलोक रंजन के दिये गये निर्देशानुसार  वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को उनके लक्ष्य आवंटित  कर दिए गए हैं। लक्ष्य के अनुसार सूचना जिला कार्यालय को भिजवाए एवं डिमांड वन विभाग को भेजें। उन्होंने बताया कि सिर्फ पौधारोपण करना जरूरी नहीं उसकी सुरक्षा भी आवश्यक है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए की सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय के बाहर पौधरोपण अवश्य करें।


बैठक में उन्होंने नगर परिषद आयुक्त से शहर के नालों की साफ सफाई के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध करा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं वन विभाग को भी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रि गार्ड उपलब्ध करा करवाने के निर्देश दिए।


अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बैठक में मिशन कर्मयोगी के तहत सभी विभागों से रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी ली एवं विभागीय अधिकारियों को शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करने एवं ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल ने सभी विभागीय अधिकारियों को मिशन कर्मयोगी पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से ई-फाइल के बारे में जानकारी लेते हुए ई-फाइलो एवं ई- डाक की पेंडेंसी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों को समय रहते निस्तारण करने के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।


इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, एसीईओ राकेश पुरोहित, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके सिंह, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, उपनिदेशक उद्यान शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE