BREAKING NEWS
KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 4:22 pm
BIG NEWS : महापौर मौन, कचरा उठाएगा कौन ? निगम की बजट बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने की नारेबाजी, मेयर बोले- विपक्ष सुबह उठकर भगवान के आगे अगरबत्ती जलाकर मांगता है संकट, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर नगर निगम सदन में कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा कर दिया। शहर में साफ सफाई और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने सदन में महापौर मौन के नारे लगाए और पोस्टर भी लहराया। वहीं बीजेपी पार्षदों ने झूठ बोलने का आरोप लगाया है।


मंगरवार को जबलपुर नगर निगम में सदन की बजट बैठक हुई, जो डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ठप्प पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामें की भेंट चढ़ गई। शहर विकास को लेकर सत्ता पक्ष द्वारा पेश किए गए 15 अरब से अधिक के बजट पर जैसे ही सदन में आसंदी ने जैसे ही चर्चा की शुरुआत की विपक्ष हमलावर हो गया। विपक्ष ने मेयर और सत्ता पक्ष पर जनता की अनदेखी और आम लोगों से जुड़े मुद्दे से भागने का आरोप लगा दिया।


बैनर पोस्टर के साथ निगम सदन में पहुंचे विपक्ष ने ठप्प पड़ी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सफाई व्यवस्था पर महापौर की चुप्पी पर ऐतराज जताया। विपक्ष का कहना है कि महापौर इस समस्या पर यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि यह कंपनी कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच का विवाद है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का एक बड़ा दायित्व उनके ही कंधों पर है और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी भी शहर के ही युवा हैं। विपक्ष का कहना है कि ऐसे में महापौर को इतनी गंभीरता को दिखानी चाहिए कि कम से कम शहर में ठप्प हो चुकी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था दुरुस्त हो सके।


विपक्ष सुबह उठकर संकट के लिए करता है कामना
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष तो सुबह उठकर भगवान को पहले अगरबत्ती लगाकर भगवान से मांग करता है कि शहर पर कैसे संकट आए, लेकिन हम लोगों के रहते विपक्ष इस षड्यंत्र में कामयाब नहीं होगा। मेयर ने स्पष्ट किया कि विपक्ष इस बात को समझ रहा है कति व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है और ठेकेदार कंपनी ने भी आज से ही काम वापस शुरू भी कर दिया है। सिर्फ हंगामा करने की नियत के साथ अगर विपक्ष सदन में आएगा तो चर्चा होना संभव नहीं है।


सस्ती सियासत कर रहा विपक्ष
वहीं इस मामले में निगम के अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि यह सदन बजट पर चर्चा के लिए था, लेकिन विपक्ष ने बजट पर कोई भी चर्चा न करते हुए दूसरे मुद्दों को लेकर सिर्फ सियासी प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हम चाहते हैं कि विपक्ष बजट पर सारगर्भित चर्चा करें, अपने अच्छे सुझाव दें ताकि शहर का, शहर वासियों का विकास हो सके।


निगम अध्यक्ष ने कहा कि यह सदन की कार्रवाई जनता की गाड़ी कमाई के टैक्स से चलती है। लिहाजा विपक्ष को इस बात का सम्मान करना चाहिए कि उसे सदन के हर मिनट का सदुपयोग कर सके। निगम अध्यक्ष का कहना है कि विपक्ष के पास इस बात का अधिकार है कि वह अन्य मुद्दों पर चर्चा करना चाहे तो उसके लिए अलग से सदन बुला सकते हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE