BREAKING NEWS
KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 10:07 am
KHABAR : वन विभाग जतारा का अमला और रेंजर जतारा रात भर गांवों में जाकर वन सुरक्षा और प्लांटेशन सुरक्षा की कर रहे अपील, पढे़ आशिष राय की खबर

Share On:-

जतारा। विदित हो कि विगत चार जुलाई से वन विभाग जतारा अंतर्गत वन व्रत छतरपुर के वन सरंक्षक एवं वनमण्डल के डीएफओ के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र जतारा में वन क्षेत्र में पुराने और नए अतिक्रमण बेदख़ली के आदेश के परिपालन में रेंजर जतारा ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 120 हैक्टेयर से ज्यादा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर 20 हजार से अधिक पौधों का प्लांटेशन कराया गया है जिसकी सुरक्षा और भविष्य में अतिक्रमण की रोकथाम के बचाव हेतु गांव गांव जाकर वन सुरक्षा की अपील करते हुए देर रात तक गांव वालों के साथ बैठक की जा रही है।


इसी दौरान जतारा रेंज अंतर्गत जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार के द्वारा पूंछा और बसतगुआ के एकता नगर टोला में दिनांक 09/07/2024 की रात्रि में बैठक कर नई वन समिती बनाने और समिती का सहयोग अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र की सुरक्षा के साथ साथ उक्त अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिये स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त किया गया।


उक्त कार्यवाही और बैठक में वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण वन अमला मौजूद रहा।
वर्षों से वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की बेदख़ली और उसवन भूमि पर कराए गये प्लांटेशन की चर्चा जतारा, पलेरा और खरगापुर के साथ पूरे जिले में बनी हुई है और सभी जतारा वन विभाग की भूरि भूरि प्रसंशा कर रहे हैं एवं साथ में इसी प्रकार की कार्यवाही की अपेक्षा टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ में कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE