नीमच। गऊ सेवा दल नीमच की टीम सूचना मिलने पर राजस्थान के ग्राम अचारी पहुंची। जहां कुए में गिरी गौ माता का रेस्क्यू करने गुरूवार शाम 5 बजे ग्राम अचारी से धर्मेन्द्र पाटीदार के खेत पर बने कच्चे कुए में एक गौ माता गिरी हुई थी।

सूचना पर गऊ सेवा दल टीम के सदस्य मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से प्रकाश पाटीदार व मितेश अहीर अपनी जान की परवाह किए बिना कुए के अन्दर उत्तरे व गौ माता को रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला एवं गौ एम्बुलेंस द्वारा उपचार शाला लाए जहां प्राथमिक उपचार किया। कुएं के चारो और से भूस्खलन हो रहा था फिर भी गौ सेवक गौ माता को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं की उपर से बड़े बड़े पत्थर गिर रहे थे। इस सेवा कार्य मे दीपेश पाटीदार, गोलू बैरागी, दशरथ पाटीदार, रवि पाटीदार, गणपत मीना सरपंच, दीपक पाटीदार एवं राहगीरो की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।
