नीमच। मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के संगठन मप्र साहित्य अकादमी द्वारा स्थानीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन में मालवी कवि भावसार बा स्मृति व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन आज शुक्रवार को शाम 7 बजे रखा गया है। इस कार्यक्रम में भावसार बा पर नारायण सिंह निडर वरिष्ठ साहित्यकार, खाचरौद का व्याख्यान होगा। आयोजन के विशिष्ट अतिथि अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे होंगे।
इस कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश चौधरी व डॉ. सुरेन्द्र शक्तावत ने बताया कि व्याख्यान के पश्चात अंचल के कविगण डॉ. महिपाल सिंह चौहान, धर्मेन्द्र शर्मा सदा, संदीप शौर्य, गोपाल धुरंधर, नंदकिशोर राठौर, कैलाश कबीर, सुरेश सन्नाटा, दीपशिखा रावल अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
पाठक मंच सह संयोजक डॉ जीवन कौशिक ने नगर के साहित्य प्रेमी श्रोताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का अनुरोध किया है। इस अवसर संस्था कृति द्वारा मप्र साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक डॉ विकास दावे का सम्मान भी किया जाएगा।