मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया व्दारा नाबालिग गुम बालक बालिका दस्तियाबी हेतु चलाये जा रहे आपरेश मुस्कान अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड़ के मार्गदर्शन में थाना गांधीसागर द्वारा नाबालिग गुमशुदा को किया दस्तयाब।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता कजोड (परिवर्तीत नाम) की रिपोर्ट पर थाना गांधीसागर पर अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना पता चला की नाबालिग बालिका परिजनो से नाराज होकर अपनी बुआ के घर कोटा चली गई थी। सूचना पर नाबालिग बालिका को थाना गांधीसागर व्दारा दस्तियाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया।

विशेष भूमिका-
थाना प्रभारी निरी. तरुणा भारव्दाज, सउनि दौलत सिंह पंवार, कार्य.प्र.आर. 211 बहादुर सिंह आर. 143 गोविन्द थापा का विशेष योगदान रहा।