नीमच। दिनांक 11 जुलाई 2024 को शहीदे करबला हजरत इमाम हुसैन की याद में सलाम ख्वानी का कार्यक्रम संस्था अदबी संगम नीमच की जानिब से अख्तर अली शाह अनंत के निवास एमआईजी 51 अनंत विला न्यू इंदिरा नगर नीमच पर किया गया जो बाद नमाज ईशा के शुरू होकर देर रात तक चला। मिसरा तरह था।
कटाकर बाजूओं को दीन का परचम उठाते हैं-
ऐसी नूरानी महफिलों में किसी की सदारत करने की आवश्यकता नहीं होती, खुदा खुद ही ऐसी महफिलों की निगहबानी फरमाता हैं। सरवरे कायनात हजरत मोहम्मद स.अ.स. की नात शरीफ से महफिल का आगज नीमच के शायर मास्टर सलीम द्वारा किया गया, उसके बाद आगंतुक सभी शयरों एवं मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। सलाम खानी में जनाब मास्टर सलीम, जनाब सिद्दीकी रतलामी, जनाब अकबर हुसैन शफ़क़, जनाब एम.झेड. कुरैशी, जनाब आलम तौकीर, जनाब दिलीप दुबे, जनाब महिपाल सिंह चौहान, जनाब कलीम शाह, जनब असीम बालाघाटी, जनाब अख्तर अली शाह आनंत एवं मोहतरमा नसीम बानो के कलामों को श्रोत्राओं ने खूब सराहा और दाद दी।