नयागांव। भारतीय संस्थान ने सीए फाइनल के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें नयागांव के रोशनलाल जैन (कच्छारा) के सुपौत्र व ललित उषा किरण जैन (प्राचार्य निम्बाहेड़ा तहसील) के पुत्र लवनेश जैन ने सीए फ़ाइनल में उदयपुर जिले में प्रथम व देश में 27वीं रेंक पर स्थान पाया जो होनहार लवनेश जैन ने नयागांव नगर का नाम रोशन किया, जिस पर नगर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।