चित्तौड़गढ़। पूज्य श्री अलंकृत ज्योतिषाचार्य विनोद चंद जी यति गुरुदेव का जन्मदिवस बुधवार 17 जुलाई को मनाया जाएगा। सचिन यति ने बताया कि चामटी खेड़ा, हर्ष नगर स्थित केसरबाग वाटिका में 17 जुलाई को सायं काल गुरुदेव के जन्मोत्सव के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात स्नेह भोज का आयोजन होगा। यति जी का उपासरा के कई श्रद्धालुओं, भक्त जनों ने बताया कि गुरुदेव के जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है।