मनासा। 12 जुलाई को पेपर बैग दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय मनासा में एनसीसी यूनिट द्वारा पेपर बैग का निर्माण करके जनजागरूकता हेतु आम जनता में, दुकानदारो में, किराना व्यापारियों में, सब्जी रेहड़ी वाले आदि में वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एमएल धाकड़, डॉ जीके कुमावत, प्रो.सुमित मेडा, प्रो.सुदेश कलम, डॉ.आमोद शर्मा के द्वारा भी बैग वितरण किया गया। पेपर बैग के उपयोग के महत्त्व के बारे में एनसीसी अधिकारी प्रो. सुशील मईड़ा द्वारा बताया गया।