नीमच। उत्कृष्ट राष्ट्र के विकास कार्यों में शिक्षक वर्ग द्वारा की गई अनुशासित सेवा की पूरे ब्रह्मांड में अपनी अलग पहचान होती है। शिक्षक भावी राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति सफलता के शिखर की ओर आगे बढ़ता है। शिक्षक के द्वारा सिखाए गए संस्कारों से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है और उत्कृष्ट व्यक्तित्व से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है।यह बात मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता ने कहीं। वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबंध
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा सी आर पीएफ मार्ग स्थित एक निजी भवन (हाई-फाई )रेस्टोरेंट सभागार में शुक्रवार सुबह 12 बजे आयोजित जिला स्तरीय बैठक में अपने सम्मान के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन के ध्येय वाक्य राष्ट्र, शिक्षा, छात्र, शिक्षक हित को सर्वाेपरि का लक्ष्य रखना चाहिए।
शिक्षक के ज्ञान के कारण ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व चरित्र तथा राष्ट्र का विकास करता है। गुप्ता ने कहा कि शिक्षक के ज्ञान के कारण ही व्यक्ति अपने चरित्र तथा राष्ट्र का विकास करता है राष्ट्र निर्माण में सबसे ज्यादा सेवा शिक्षा करते हैं मेरी सफलता के लिए भी शिक्षक ही उत्तरदाई है। बच्चों को संस्कार देना भविष्य का निर्माण कार्य करना कठिन मार्ग है। समाज विकास के लिए सेवा कार्य शासकीय नैतिक सामाजिक दायित्व है इसमें शिक्षक साथियों का अमूल्य योगदान रहा है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन ने कहा कि संघीय आठ संकुल स्तर पर मंडल रचना पूरी होना चाहिए ।मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ सबसे उज्जवल समाज का सम्मान दिलाने वाला महत्वपूर्ण आयाम है। पौधारोपण को धरातल पर परीक्षण करना और सफल बनाना है। मां के नाम की तरह पिता भाई के नाम पर भी लगाकर प्रेरणा दे सकते हैं। सभी पदाधिकारी 10 पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाएं। पौधे की देखभाल गुरु छाया की तरह करना चाहिए। क्षेत्र में युवा वर्ग रात दिन कंप्यूटर के सामने अपने स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा है। लाखों के पैकेज के नाम पर युवाओं का शोषण किया जा रहा है। सदस्यता अभियान सभी पदाधिकारी मिलजुलकर टीम भावना के साथ लक्ष्य को पूरा करें।संघठन में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा एक शुभ संकेत है। बद्री लाल पुरोहित ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के वर्तमान परिपेक्ष्य में गुरु सर्वत्र व्यापक है इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना होगा। ब्लॉक स्तर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित करने चाहिए ।छात्र गुरु शिक्षकों में नया संदेश पहुंचाना चाहिए ।भग्वा ध्वज प्रेरणा का स्त्रोत है ।गुरु के वचन से बुराई का अंधेरा दूर होता है।कोषाध्यक्ष विनोद पुणी ने कहा कि कड़वे वचन से सुधार होता है। वास्तविक स्थिति अलग है। समस्याओं को सूचीबद्ध कर सभी शिक्षक साथी सामूहिक रूप से क्रमवार राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन करेंगे।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पुनी व शिक्षक संघ के पदाधिकारी मंचासिन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।
शिक्षक संघ पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों का रक्षा सूत्र बांध तिलक लगा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों एवं शिक्षक साथियों व प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा संगठन महामंत्री हिम्मत सिंह जैन का शाल श्रीफल माला और प्रदान कर सम्मानित किया गया।भारती बैरागी ने सरस्वती वंदना ,शिक्षक बलवंत हाडा ने संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो.प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। शांति पाठ जगदीश बारीवाल ने किया। इस अवसर पर विजय तिवारी,हीरालाल मेघवाल ,नंदकिशोर गुर्जर, अनिल तोतला, प्रमोद दुबे, धर्मेश दुबे, बलवंत हाड़ा, राकेश पुरोहित , ,भागीरथ गुर्जर, बंशीलाल प्रजापत, जगदीश बारीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संघ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनिल शर्मा ने किया तथा आभार संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित ने व्यक्त किया।