नीमच। मालवा के नीमच शहर की शांत फिजा में जहर घोलने वाले आरोपियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज सर्वसमाज ने नीमच बंद रख विरोध दर्ज कराया। शहर के फोर जीरो चौराहा पर सुबह सर्वसमाजजन एकत्रित हुए। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध किया जा रहा है। कुछ ही देर में एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आपकों बता दें कि व्यापारी संगठनों ने सर्वसमाज से व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया था। लेकिन कुछ क्षेत्रों में बाजार प्रतिदिन की तरह खुलते हुए भी दिखाई दिए।