नीमच। जिले के वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल नीमच में एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, सीईओ जनपद, एसडीएम मैडम, सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटिल, सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ अरविंद घनघोरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. आदेश पाटीदार, डॉ आदित्य, डॉ मुस्तफा, डॉ रेणु एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 150 चम्पा पौधे लगाए गए। यह जानकारी मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निशांत गुप्ता ने दी।