मनासा। क्षेत्र अंतर्गत गांव पावटी में अज्ञात कारणों के चलते एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार गांव पावटी निवासी अर्जुन पिता बापूलाल बागरी उम्र 32 वर्ष की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ जाने पर परिजन मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां डॉक्टरों ने उक्त युवक की हालत को देखते हुए नीमच जिला अस्पताल रेफर किया। जहाँ इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक गरीब परिवार से है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। कम उम्र में अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में है। देर शाम मृतक व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए मनासा अस्पताल लाया गया। जहाँ शव को पीएम ग्रह में रखा गया और आज शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया। मौत का क्या कारण रहा ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।