रामपुरा। नगर में हजरत इमाम हुसैन शहीदाने कर्बला की शान में या हुसैन नूरानी कमेटी मुल्तानी मोहल्ला रामपुरा की जानिब से चार रोज का प्रोग्राम हुआ संपन्न। तकरीर प्रवचन करने आऐ अल्लामा मौलाना अख्तर रजा सुल्तानी साहब शेरे बुंदेलखंड ऐरज शरीफ जिला झांसी उत्तर प्रदेश के द्वारा हजरत इमाम हुसैन की शान में शाहिदाने करबला हजरत इमाम हुसैन की शान में शहादत पर प्रवचन तकरीर की। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा लंगर खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। या हुसैन नूरानी कमेटी मुल्तानी मोहल्ला रामपुरा कमेटी ने समस्त पुलिस प्रशासन नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी का आभार व्यक्त किया।