नीमच। मालवा के नीमच शहर की शांत फिजा में जहर घोलने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सर्वसमाज ने नीमच बंद रख विरोध दर्ज कराया। शहर के फोर जीरो चौराहा पर सुबह सर्वसमाजजन एकत्रित हुए। यहां से वह रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी को ज्ञापन सौंप अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने गुंडागर्दी नहीं चलेगी..., नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, सिंधी समाज सहित सर्वसमाज के प्रतिनिधि व सदस्य मौजूद रहे।
आपकों बता दें कि व्यापारी संगठनों ने सर्वसमाज से व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में दोपहर तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया था। लेकिन कुछ क्षेत्रों में बाजार प्रतिदिन की तरह खुलते हुए भी दिखाई दिए।