नीमच। श्री चौकन्ना बालाजी महंत एवं समिति अध्यक्ष योगीराज रंजन स्वामी एवं गौभक्त सोहनलाल छाजेड़ द्वारा जिलाधीश दिनेश जैन के द्वारा रक्तदान का ऐतिहासिक कार्यक्रम करने एवं ब्लड जांच का भी ऐतिहासिक कार्यक्रम करने पर मोतियों की माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया। मंहत रंजन स्वामी ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा जिलाधीश दिनेश जैन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान से सम्मानित किया जाए। जिससे पूरा देश रक्तदान शिविर आयोजित करने की प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और पूरे विश्व की मुख्य धारा में शामिल हो सके।