मंदसौर। मुस्लिम महासभा कमेटी द्वारा हजरत इमाम हुसैन एवं शहिदाने-कर्बला की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार आठवां बलड-डोनेशन कैंप (रक्तदान शिविर) का आयोजन 14 जुलाई इतवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरहानीय सिविल हॉस्पिटल मंदसौर में किया जा रहा है, जिससे जरुरतमंदों को ब्लड के लिए इधर भागना नहीं पड़े और मरीजों को ब्लड आसानी से मिल सके। इसलिए यादे हुसैन के चलते हर वर्ष लगातार मुस्लिम महासभा कमेटी नेतृत्व में ब्लड डोनेट का शिविर लगाकर ब्लड डोनेट किया जाएगा। इस बारे में मुस्लिम महासभा के सदस्यों ने समाजजनों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी से गुजारिश है कि इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान करें और शहीदाने कर्बला को अपनी ओर से बेहतरीन नजराना पेश करें।