मनासा। ग्राम देवरी खवासा में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना का चार दिवसीय भव्य आयोजन रखा गया है। प्रथम दिन शनिवार सुबह 10 बजे से बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ नगर में भव्य कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गाे से निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी लोग शामिल हुए। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में नगर की महिलाओ और युवतियों ने सिर पर कलश धारण किया ।वही यूवाओ ने डीजे ढोल की धुन पर नाचते झूमते आनंद लिया । भव्य कलश यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत लोगो ने फूलों से किया ।नगर भ्रमण कर कलश यात्रा का मंदिर पहुंच समापन किया गया।आप को बता दे की 14 ,15 जुलाई को पंच कुंडिय महायज्ञ आहुति एवं 16 जुलाई को सुबह स्वर्ण कलश स्थापना ,महाप्रसादी व शाम को पंडित मिथलेश जी नागर के मुखारविंद से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा । सुंदर कांड पाठ में पंडित मिथलेश जी नागर के मधुर वाणी के साथ अपने अंदाज में सुंदर कांड पाठ करेंगे। इस भव्य आयोजन का धर्म लाभ लेने के लिए देवरी खवासा के युवा मित्र मंडल व समस्त ग्रामवासीयों ने अनुरोध किया है कि स्वर्ण कलश स्थापना के साथ भव्य आयोजन संपन्न होगा । इस महा आयोजन में शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लेवे।