BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 6:04 pm
KHABAR : शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने वैभव नगर में किया पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण, उपस्थितों को बताया हरियाली का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने वैभव नगर में पौधारोपण किया है। वैभव नगर के दो बगीचों में पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा की दिशा में रहवासियों की मदद से प्रयास किए हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान पर जारी एक पेड़ मां के नाम अभियान में कृति संस्‍था भी सहभागी बनी है। 12 जुलाई शुक्रवार को संस्‍था कृति के सदस्‍य वैभव नगर में जुटे और वैभव नगर के दो बगीचों में पौधारोपण किया। संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी, मनोहर सिंह लोढ़ा, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश भट्ट, सत्येंद्र सिंह राठौड़ भरत जाजू,तेज सिंह जैन, गणेश खंडेलवाल, कमलेश जायसवाल आदि ने अपने परिजनों की स्‍मृति में वैभव नगर के दो बगीचों में पौधारोपण किया और नागरिकों की मदद से उनकी सुरक्षा की दिशा में प्रयास किए। 
इस मौके पर कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना की और इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्‍मक प्रयास कार्य होने की जानकारी दी। इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने उपस्थित सदस्यों को पौधों को बचाने के लिए संरक्षण के लिए एक शपथ भी दिलाई साथ ही कहा कि संस्‍था कृति हमेशा शहर के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करती है। इस दौरान कृति परिवार के सदस्‍य डॉ पृथ्‍वी सिंह वर्मा, घनश्‍याम सिंह अंब, सत्‍येंद्र सक्‍सेना सहित वैभव नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप जोशी, सचिव गोपाल शर्मा, राजमल व्यास, राजेश पोरवाल, प्रो साधना सेवक एवं उनके परिवार के अलावा अन्‍य सदस्‍य विशेष रूप से पौधारोपण अभियान में सहभागी बने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE