गुना। पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा का आयोजन आज होगा। इसकी शुरुआत दोपहर 1 बजे से की जाएगी। रथयात्रा की शुरुआत प्ले होटल से होगी एवं समापन गायत्री मंदिर चौराहे पर होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है। उज्जैन से रथ गुना आ गया है।
आयोजकों ने बताया कि गुना में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथयात्रा में हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन होगा। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन का जाप किया जाएगा। रूस के 5 एवं उज्जैन के 26 भक्त मिलकर भजन कीर्तन करेंगे । भगवान की रथयात्रा में भजन कीर्तन गाते झूमते हुए भक्त शोभायात्रा निकालेंगे।
ऐसा होगा भगवान का रथ
आयोजकों ने बताया कि रथ की ऊंचाई 22 फुट है चौड़ाई 8 फुट है, जिसे उज्जैन से गुना लाया जाएगा। गुना में रथ 13 फुट की ऊंचाई में परिवर्तित किया जाएगा। रथ का वजन 8 हजार किलो है। रथयात्रा का कनेक्शन उज्जैन से है, क्योंकि यहां के राजा इंद्रद्युम्न को सबसे पहले सतयुग में भगवान ने स्वप्न में दर्शन दिए थे। इसलिए इस यात्रा का महत्व गुना में भी बढ़ जाता है।
गुना में पहली बार (इस्कॉन) के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष निकाला जाएगा। रथयात्रा के संयोजक व इस्कॉन के जिला संयोजक ऋषभानंद दास ने बताया कि ष्रथे तु वामनं दृष्ट्वा पुनर्जन्म न विद्यते ष्(ब्रह्माण्डपुराण) रथ पर बैठे जगन्नाथ जी के दर्शन मात्र से मृत्युलोक में दोबारा जन्म लेने से मुक्ति मिलेगी। भगवान के रथ के पीछे प्रसाद वितरण किया जाएगा। समापन पर 2 हजार भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।